• Breaking News

    The Ocean Of Knowledge

    Advertisements

    Wednesday 7 June 2017

    how to start a start up


    http://amzn.to/2s6qUge


    देखा जाए तो START UP शुरू करने का कोई तयशुदा दायरा नही है | कोई कायदा कानून या रुल बुक भी नही है | दुनिया के किसी भी हिस्से में रह कोई भी व्यक्ति START UP की शुरुआत कर सकता है |
     चाहे वो किसी भी उम्र का हो | किसी भी शहर में रहता हो | महिला हो या पुरूष हो | किशोर हो या फिर युवा हो | satudent हो या college dropout हो |यहाँ तक की गृहणी क्यों ही न हो | किसी भी सामाजिक परिवेश से आता हो |निम्न वर्ग मध्य वर्ग या फिर उच्च वर्ग |वो पूजीपति हो या आभाव में जीने वाला कोई शख्स |इन बातो से कोई फर्क नहीं पड़ता | अगर उसके भीतर कुछ अलग करने की ललक है | और उसका बिचार IDEA सोच नया या अनोखा है | जिसकेजरिये पैसे कमाने की संभावना हो तो वो निश्चित तौर पर START UP की शुरुआत कर सकता है |आज के दौर के कई सफलतम START Up की कहानिया इन तमाम बातो पर मोहर
     लगाती है कि चाहे वो ई  कॉमर्स वेंचर FLIPKART हो या फिर PAYTM हो , बजट होटल बुक
     करने की सुबिधा देने वाला ओयो रूम्स या फिर कम शब्दों में खबर पड़ने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला APPLICATION IN SHORT , fipkart की सुरुआत मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले सचिन बंसल और बिंनी बंसल ने की जिन्हें IIT DELHI से पढाई करने के बाद दुनिया के सबसे बड़े
    ई कॉमर्स कंपनी amozon में काम करने का मौका मिला | महज एक से दो साल काम करने के बाद
    उन्होंने साल २००७ में भारत में amozon की तर्ज पर ई कॉमर्स की नीव रखने का फैसला किया जिसे flipkart नाम दिया गया | ठीक वैसे ही paytm की सुरुआत अलीगढ़ के एक  शिक्षक के बेटे विजय शेखर शर्मा ने की , जिन्हें एक ज़माने में अंग्रेजी नहीं आने की वजह से काफी मुस्किलो का सामना करना पड़ा और एक लम्बा वक्त गुजरा जब उनके लिए दोनों पहर की रोटी का जुगार करना भी आसान नहीं था | वैसे ही ओयो रूम्स की सुरुआत रितेश अग्रवाल ने महज १७ साल की उम्र में की थी , उसी तरह application in short की सुरुआत IIT dropt out अजहर इक़बाल ने एक facebook पेज के तौर पर की थी जिसे देखते ही देखते करोरो रुपयों का निवेस मिल गया \ स्टार्ट अप की सुरुआत कोई भी कर सकता है इसके लिए किसी खास परिस्थिति का 
    होना जरुरी नहीं है |दरकार है तो यो एक अलग विचार की जो लाखो करोंड़ो लोगो की जिंदगी बदल दे | जी हाँ , यही सच है | बावजूद इसके स्टार्ट अप को लेकर बहुत सी ऐसी धारणाएं लोगो की दिलो दिमाग में मौजूद है , जिसकी पड़ताल करनी जरुरी है | इसमें से ज्यादा तर मिथक है और वो इस लिए कायम है क्योकि 
    लोगो को स्टार्ट अप की दुनिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है | तो आईये करते है पड़ताल उन मिथकों की जिसकी वजह से बहुत से लोग स्टार्ट अप शुरू करनेका हौसला नहीं जूता पाते -----

    Start-UP शुरु करने के लिए सही उम्र और अनुभव जरुरी

     बहुत से लोगो को लगता है की Start-UP एक जटिल तरीका हो सकता है या कुछ लोग ये भी सोचते


     है की Start-UP शुरु करने के लिए एक लम्बे अनुभव या सही उम्र का होना जरुरी है | पर आप को बतादे ,

     यह कतई सही नही है | अगर आप पूरी दुनिया मे चल रहे , Start-UP के आकड़ो के  करताल करे  तो पायेंगे 

    की Start-UP शुरु करने वालो लोगो में सबसे बड़ा आबादी उन लोगो की है जिनकी उम्र 16 से 25 साल के बीच है | और उनमे से बहुत से एसे है जिनके पास कोई डिग्री नही है और अधिकांश एसे है , जिन्हें किसी भी
     दूसरी

    Start-UP के लिए पूंजी का होना बेहद जरुरी

     ये भी एक बड़ा मिथक है की बिना पूंजी के Start-UP की सुरुआत नही हो सकती | सच्चाई ये है की पिछले दो तीन सालों में ना केवल 

    भारत में Start-UP पूंजीनिवेश की बदलाव आया है बल्कि Start-UP INDIA की सरकारी मुहीम के तहद मुद्रा BANK  के जरिये भी 

    लोगो को 10 लाख से 50 लाख रूपये तक की पूंजी आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है वो भी बिना किसी लम्बी कागजी प्रक्रिया के| 

    बहुत से राज्यों ने भी Start-UP के लिए सैकड़ो करोड़ रूपये का गठन किया है , जिसका उद्देश्य Start-UP शुरु करने वालो को आर्थिक

     मदत करना है | इसके साथ–साथ निजी सेक्टर के तमाम BANK और ONGC जैसे सार्वजनिक उपकर्मो ने भी Start-UP फण्ड बनाये

     है | जिसका निवेश वे अपने क्षेत्र विशेष में शुरु हो रहे Start-Up में कर रहे है | यानि आज Start-UP की सुरुआत के लिए पूंजी उतनी

     बड़ी समस्या नही रही |

    Start-UP सिर्फ बड़े शहरो में शुरु हो सकते है

    छोटे शहरो और कस्बो में रहने वाले लोग मानते है की Start-UP सिर्फ दिल्ली और मुंबई जैसे शहरो में हो सकते है नही तो वो चलेगा 

    नही | सच्चाई ये है की  आज की तारीख में टिअर 2,3,4, शहरो में भी Start-UP का भी रुझान तेजी से बढ़ रहा है | आलम ये है की इंदौर 

    , उदयपुर , बनारस जयपुर , आगरा , कोटा , जैसे छोटे शहरो में हजारो की संख्या में युवा Start-UP की दुनिया में न केवल कदम रख 

    रहे है बल्कि अपनी सफलता के झंडे भी गाड़ रहे है यही वहज है की दुनिया की दुसरे नंबर की वायरल कंटेंट की Website vitifid इंदौर से

     शुरु होने के बावजूद इश मुकाम पर पहुच चुकी है यानि Start-Up और आप के बीच में अब दुरी है तो बस एक शानदार IDEA की 

    जिसके दम पर आप भी लिख सकते है कामयाबी की इबारते |    
        redmi 4

    1 comment:

    Fashion

    Beauty

    Travel