• Breaking News

    The Ocean Of Knowledge

    Advertisements

    Tuesday 15 November 2016

    Assay of relationships( रिश्तों की परख )

    Assay of relationships( रिश्तों की परख )

                                          
                                    Best Relation Ship
                                                                                                                                                   
     Hi Friends मै आज आप लोगों के बीच एक बहुत ही प्रेरणादायक कहानी लेकर के आया हूँ , यदि ये कहानी आप लोगों को अच्छी लगे तो इस कहानी को शेयर जरूर करें |

    एक जौहरी के निधन के बाद उसका परिवार संकट में पड़ गया | खाने के लाले पड़ गए |
    एक दिन उसकी पत्नी ने अपने बेटे को नीलम का एक  हार देकर कहा - बेटा ,''इसे अपने चाचा
    जी की दुकान पर ले जाओ , कहना इसे बेच कर कुछ रुपए दे दें |''

    बेटा वह हार लेकर के चाचा जी के पास गया |चाचा ने हार को  अच्छी तरह से देख परख कर 
    कहा , '' बेटा माँ से कहना कि अभी बाज़ार बहुत मंदा है , थोडा रूककर बेचना , अच्छे दाम मिलेंगे |''
    चाचा ने उसे थोड़े से रुपये देकर कहा कि ,'' तुम कल से दुकान पर आ कर बैठना ,|''
    अगले दिन से वह लड़का रोज दुकान पर जाने लगा और वहां हीरों , रत्नों की परख का काम सीखने 
    लगा | एक दिन वह बड़ा पारखी बन गया | लोग दूर दूर से अपने हीरों की परख करने वहां आने लगें |
    एक दिन उसके चाचा ने कहा , ''बेटा अपनी माँ से वह हार लेकर आना और कहना की अब बाज़ार बहुत 
    तेज है , उसके अच्छे दाम मिल जायेंगे |'' माँ से हार लेकर उस लड़के ने जब परखा तो पाया कि वह 
    तो नकली है | वह उसे घर पर ही छोड़कर ही आ गया | चाचा ने पूछा , 
    हार नहीं लाये ''? तब उस लड़के ने कहा, '' वह हार तो नकली है|'' तब चाचा ने कहा , ''जब तुम पहली 
    बार हार लेकर आये थे, तब मै उसे नकली बता देता तो तुम सोचते कि आज हम पर बुरा वक़्त 
    आया है तो चाचा हमारी चीज की नकली बताने लगे | आज जब तुम्हे ज्ञान हो गया है तो पता चल गया 
    की हार सचमुच ही नकली है| सच यह है की ज्ञान के बिना इस संसार में हम जो  भी सोचते , देखते 
    और जानते हैं , सब गलत है | और ऐसे ही गलत फहमी का शिकार होकर रिश्ते बिगड़ते हैं 
    Think and Live Long Relationship 
    ज़रा सी रंजिश पर, ना छोड़ किसी अपने का दामन , 
    ज़िन्दगी बीत जाती है , अपनों को अपना बनाने में |
    दोस्तों यदि ये कहानी आप लोगों को अच्छी लगी हो तो आप इसे जरूर शेयर करें , धन्यवाद |


    2 comments:

    Fashion

    Beauty

    Travel